अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के कमल कुमार बिष्ट ताईक्वांडो में ब्लैक बेल्ट चतुर्थ डिग्री कोच,ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिनांक 10 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक पांडिचेरी में आयोजित होने जा रही सीनियर नेशनल चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बतौर नेशनल रेफरी टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में प्रतिभाग करेंगे।ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चयन सूची घोषित कर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु अप्वाइंटमेंट लेटर के प्राप्त होने के बाद यह जानकारी साझा करते हुए कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि विगत 30 वर्षों से वे ताइक्वांडो खेल में लगातार प्रतिभाग करते हुए,बेहतर खेल के माहौल,खेल और खिलाड़ियों के विकास हेतु विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करते हुए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रयासरत हैं। श्री बिष्ट ने ताइक्वांडो खेल में पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए कड़ी मेहनत,लगन, त्याग,तपस्या,धैर्य और जुनून से अपना जीवन ताइक्वांडो खेल हेतु समर्पित किया है।अनगिनत प्रशिक्षणार्थियों एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उनके प्रशिक्षण व नेतृत्व में राज्य व राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय सफलताएं अर्जित की है और आगामी भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।कमल कुमार बिष्ट के नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयन पर उत्तराखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव सी. वी. एस बिष्ट,अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,श्रीमती गीता मेहरा संचालिका जी स्क्वायर फिटनेस सेंटर,पीतांबर पांडे कांग्रेस जिलाध्यक्ष,दीवान सिंह बिष्ट अधिवक्ता अध्यक्ष विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा,कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा,ललित लटवाल, भुवन चंद्र त्रिपाठी,श्रीमती रंजना भंडारी,डॉ वसुधा पंत महासचिव ग्रीन हिल्स ट्रस्ट,गिरीश मल्होत्रा,जसोद बिष्ट संयोजक योग स्पोर्ट्स अल्मोड़ा,प्रेम प्रकाश पांडे निर्देशक योग निलेनियम, क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,हरीश बनोला अध्यक्ष पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा सहित खेल प्रेमियों,ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
