अल्मोड़ा-आज कल्याणीका हिमालय देवस्थानम डोल आश्रम में पूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल से डोल आश्रम में भागवत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन काशी से पधारे आचार्यों द्वारा देवार्चन क्रम का शुभारंभ एवं श्री रमेश भाई ओझा के मुखाविंद से श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है।दिनांक 25,26 एवं 27 अप्रैल को सायं 6:00 से 8:00 तक भारत के सुप्रसिद्ध देवकीनंदन शर्मा जी वृंदावन वालों द्वारा रासलीला मंचन किया जाएगा। दिनांक 30 अप्रैल से 4 मई तक सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक भारतवर्ष से आए हुए महापुरुषों एवं संतों के आशीर्वचन तथा उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1 मई से 4 मई तक उत्तराखंड सांस्कृतिक विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 5 मई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आश्रम के वार्षिक महोत्सव का कार्यक्रम धर्म ध्वजा की स्थापना,कलश यात्रा,कन्या पूजन, संतों के आशीर्वचन एवं विशाल भंडारे के साथ आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री निरंजन लाल अग्रवाल की स्मृति में श्रीमती गंगा देवी अग्रवाल के आशीर्वाद से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा के दौरान 1100 कन्याओं का कन्या पूजन भी आश्रम में किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भागवत कथा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि भक्तों की सुविधा हेतु कुछ बसों का भी संचालन किया जा रहा है एवं भागवत कथा के पश्चात प्रतिदिन आश्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में पूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी के पावन सानिध्य में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा स्वर्गीय श्री इंदु भाई पटेल की पावन स्मृति में श्री देवांग भाई पटेल एवं धर्म पत्नी अनिता बहन के सहयोग से निर्मित श्री कल्याणीका धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण भी किया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,विधायक मनोज तिवारी,ताराचंद जोशी,गोपाल चौहान, रमेश मेलकानी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *