अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत समिति के द्वारा समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।आज प्रातः लगभग 6 बजे से समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल के द्वारा गठित दल द्वारा बालेश्वर मंदिर के नौले,आसपास के नालों,रास्ते की सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया गया।साथ ही आमजन को भी जागरूकता का संदेश देने की कोशिश करते हुए सभी से स्वच्छता एवं सफाई का ध्यान रखने की अपील करते हुए पर्यावरण के प्रति सफाई के प्रति सजग और संवेदनशील होने की बात कही गयी।सफाई अभियान में श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति,मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,वर्षा मेहता,सिद्धि जोशी,मयंक पिलखवाल,अवनि बिष्ट,अंशिका बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,कुमारी ज्योति सतवाल, प्रभात जोशी,मयंक गैड़ा,सानिया रौतेला,हिमांशी भैसोड़ा,कृतिका भैसोड़ा,अन्नु कुमारी,गीतिका तिवारी,भूमि सती,माही बिरोरिया, कनिष्का बिरोरिया,निधि जोशी आदि न अपनी भागीदारी की।समिति के अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि हमारा लक्ष्य समिति के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझाने का भी प्रयास रहेगा।आमजन की भागीदारी भी आज के समय में समय की मांग और एक नितांत आवश्यकता बन चुकी है।हमे स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति अति संवेदनशील और जागरूक होने की आवश्यकता है।आज पर्यावरण के प्रति लापरवाही का नतीजा है कि प्राणी व जनमानस का जीवन ही अति चुनौतीपूर्ण और असहज बनता जा रहा है।हम सभी को समाज में अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सफाई एवं स्वच्छता का भाव नहीं रखेगा हमारे पर्यावरण का पूर्ण रूप से साफ एवं स्वस्थ होना असंभव है।
