अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से मंजू बिष्ट अध्यक्ष के अपील पर सफल प्रयास और बेहतर तरीके से कार्य करने की कोशिश के साथ कुशल नेतृत्व में शामिल एक दल गठित कर अवनि वन ग्राम गर नैनी कुमस्याल अल्मोड़ा में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।जिसमें मुख्य रूप से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,श्रीमती गीता बिष्ट,अनंत बिष्ट,मोहन सिंह,अवनि बिष्ट आदि मौजूद रहे और बेहतर तरीके से प्रयास किया गया।आज मुख्य रूप सेदेवदार,अमरूद,बांज, मोरपंखी,आंवला,पीपल,नीम,भीमल, आदि का पौधारोपण किया गया।समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने कहा कि आज हम प्रकृति को लेकर जागरूकता पैदा करने की कोशिश और बेहतर तरीके से पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों को लेकर संवेदनशील होते हुए अपने मुख्य लक्ष्य और जिम्मेदारी को समझते हुए आगे बढने और आम जन मानस को लेकर जागरूकता पैदा करने का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।हम समिति द्वारा कई प्रकार से रुचिकर और उपयोगी सिद्ध कार्यक्रम को सफल प्रयास से जल,जमीन,जंगल को लेकर संवेदनशील होते हुए आगे बढने और बेहतर संरक्षण हेतु लगातार प्रयास करते रहेंगे।समिति की ओर से जारी प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा हमें और बेहतर तरीके से बड़े स्तर परपौधाधरोपण, सफाई अभियान और बेहतर तरीके से मानव कल्याण( हित) के लिए लगातार कार्य करते रहना चाहिए।
