अल्मोड़ा-आज प्रातः 6 बजे से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व एवं सकारात्मक प्रयास से सफाई अभियान की मुहिम लगातार जारी है।आज समिति के पदाधिकारी, सदस्य,मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक,ताइक्वांडो के खिलाड़ी और मानस पब्लिक स्कूल के छात्र/ छात्राओं द्वारा इस सफाई अभियान की मुहिम में प्रतिभाग कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का सार्थक प्रयास जारी रखने की कोशिश की गयी।समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट बताया कि हमारी समिति का प्रयास ना केवल स्वच्छता अभियान को जारी रखना है बल्कि सफल, सार्थक और सकारात्मक सन्देश आम जनमानस में देना भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि समिति के इन पुनीत कार्यों में इस वर्ष हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और स्वच्छता,शांति और पर्यावरण को संरक्षित करना,पानी,धरा को,आम जनजीवन को सुंदर और शांति प्रदान करने की कोशिश है।आज इस कार्यक्रम में कुमारी वर्षा मेहता,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,अनु कुमारी,प्रज्ञा कठयात,मयंक पिलख्वाल,मयंक गैड़ा, अंशिका बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट, प्रभात जोशी,जगदीश अधिकारी, ललित मोहन गैड़ा,हिमांशी भैसोड़ा, श्रीमती राधा रावत,अमर दीप,वर्षा मेहता आदि शामिल रहे।आज राम लीला मैदान ढूंगाधारा के आस पास रास्तों,नालियों को साफ कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और जागरुकता जरूरी है का सन्देश दिया गया।हमे अपने बच्चों को अपने परिवार के सदस्यो को लेकर अच्छी और फायदेमंद सकारात्मक सोच बनानी चाहिए।हर कोई अपने अपने आस पास रास्ता आदि साफ रखे ये संदेश दिया।जागृति आज हर क्षेत्र के लिए अति आवश्यक है।समाज हित और राष्ट्र हित में कार्य करने का निर्णय होना चाहिए।निस्वार्थ भाव से जन हित कार्य किया जाना चाहिए।
