अल्मोड़ा-आज दिनांक 3 जुलाई 2022 को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा का सफाई अभियान लगातार जारी रहा।समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल के नेतृत्व में आज रामलीला मैदान दूंगाधारा के आसपास के क्षेत्रों में,रास्तों व नालियों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट,अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट,मानस पब्लिक स्कूल के छात्र /छात्राओं व ताइक्वांडो खिलाड़ियों प्रतीक बिष्ट, अवनि बिष्ट,अंशिका बिष्ट,अन्नू कुमारी, गीता बिष्ट,श्रीमती राधा रावत सहित मौहल्ला निवासी प्रभात जोशी आदि शामिल रहे।समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल कूद व शारीरिक, मानसिक विकास के लिए समाजिक नैतिक जिम्मेदारी भी बहुत आवश्यक है।आज बहुत जरूरी हो गया है कि अभिभावक अपने बच्चों को नैतिक जिम्मेदारी और अच्छी आदतों में भी भागीदारी सुनिश्चित करें।अपनी सकारात्मक सोच और सामाजिक, आध्यात्मिक मूल्य को भी अच्छी शिक्षा के साथ-साथ जरूर देने का प्रयास करें।समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल ने बताया कि हमारा कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से लगातार समाज को जागरुक करने का प्रयास जारी रहेगा।आगामी भविष्य में हम वृक्षारोपण,नशा उन्मूलन,योग शिविर,ताइक्वांडो,कराटे,नृत्य संगीत, महिला सशक्तिकरण के शिविर आयोजित करना और जन मानस से जुड़े कई बड़ी चुनौती आदि जैसे मुख्य विषय और समस्याओं पर कार्य करते रहेंगे।पर्यावरण और समाज स्वच्छ और सुंदर बना रहे।यह हमारा प्रयास बराबर जारी रहेगा।विगत कई वर्षों से समिति इस दिशा में कार्य कर रही है। परिणाम स्वरुप हमें कई गंभीर समस्याओं पर अच्छा व सकारात्मकता के साथ सफलता मिल रही हैं।सफाई अभियान प्रातः लगभग 6 बजे से शुरु किया गया।सफाई अभियान के पश्चात समिति की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल द्वारा मानस पब्लिक स्कूल के छात्र /छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें प्राणायाम और विभिन्न आसन आदि को सिखाया और बताया गया।योग की महत्ता पर बात करते हुए योग से निरोग रहने की बात करते हुए आज के दूषित होते जा रहे वातावरण में योग की महत्वता का ज्ञान देते हुए बताया गया।योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग हमेशा से रहा है और आगे भी योग की गंभीरता और फायदे,जरूरत को महत्वता से अपनाने की जरुरत है।
