अल्मोड़ा-आज दिनांक 24 नवंबर 2024 को रविवार के दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत ढूंगाधारा मोहल्ला,बालेश्वर वार्ड,बालेश्वर महादेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में सफाई अभियान, नशा मुक्ति,मोबाइल के दुरुपयोग, निशुल्क योग,ताइक्वांडो प्रशिक्षण, वृक्षारोपण,समाज पर सकारात्मक वातावरण बनाने की जागृति हेतु विगत कई वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा है।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट एवं अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी आम जनता और जागरुक बंधुओं से इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग और शामिल होने का आह्वान किया है।समिति विगत कई वर्षों से वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान हेतु आम जनता में जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ इस क्षेत्र में सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है।समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि वे विगत वर्षों में जल, जंगल,जमीन एवं पर्यावरण के संरक्षण साफ,हवा,पानी एवं अच्छे वातावरण के लिए 4000 से अधिक पेड़ लगा चुके हैं और इस क्षेत्र में लगातार पहल की जा रही है और अधिक कार्य किया जाना है।हमें जागरुक होकर समाज के उत्थान और राष्ट्र हित पर अपना योगदान देना अति आवश्यक है और आने वाली पीढ़ी को जागरुक कर उन्हें इस पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना और अधिक जरूरी हो गया है।आज सफाई अभियान में अन्नत बिष्ट,गोविंद सिंह रावत, अंशिका बिष्ट,हृदयेश जोशी,प्रभात जोशी,प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट,मयंक पिलख्वाल,रिद्यांशी बिष्ट,बी .डी पांडे आदि शामिल हुए।कमल कुमार बिष्ट ने सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और आम जनता से अपील की कि ज्यादा जागरूक होकर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हों और बेहतर कल के निर्माण में सहयोग दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *