अल्मोड़ा-आज प्रातः लगभग 8:30 बजे से हरेला त्यौहार के शुभ अवसर पर समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों मे शामिल वृक्षारोपण अभियान जारी रहा।आज के दिन हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हरेले पर पौधारोपण कार्य किया जाता हैं।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से आज समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट के नेतृत्व और प्रयासों से बड़े स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया गया है।अवनि वन,ग्राम गर,नैनी कुमश्याल,निकट सरकार की आली अल्मोड़ा मे आज विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।जिनमें मुख्य रूप से देवदार,अमरूद,बांज,मोरपंखी, भीमल,आंवला आदि अनेक प्रकार की जरूरत और उपयोगी सिद्ध ,चौरी पत्ती का पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर वंदना भंडारी महासचिव,कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,गीता बिष्ट सदस्य, प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,विमला नगरकोटी,भूमिका तिलारा,अन्नत बिष्ट,हंसा बिष्ट,भगवती प्रसाद,राजेंद्र यादव,अंशिका,दया देवी,मोहन सिंह,संजय तिवारी,कुंदन कुमार,आरती आदि मौजूद रहे।जिनके द्वारा बेहतर तरीके से कार्य करते हुए इस मुहिम मे जुड़ने और सहयोग करने के साथ साथ जागरूकता पैदा करने की कोशिश भी की गयी है।वंदना भंडारी महासचिव ने कहा कि हम सभी मिलकर संकल्प लें और इसमें शामिल हो और अच्छा प्रयास करें।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण,सफ़ाई अभियान अति आवश्यक है जिसे हमें बेहतर तरीके से करने के प्रयास करने होंगे।ज्योति सतवाल संयोजक ने सबका सहयोग और समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।यह संभव है और हम सब मिलकर संकल्प लें।उन्होंने इस हरियाली के पर्व हरेला के शुभ अवसर पर समिति के माध्यम से सबको बधाई और शुभकामनाएं दी।
