अल्मोड़ा-आज भी कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा लगातार सफ़ाई अभियान, वृक्षारोपण और सैनेटाइजेशन कार्य को जारी रखते हुए तथा इसके विशेष महत्व को समझते हुए और बेहतर परिणाम लाने का प्रयास किया गया है।श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव और ज्योति सतवाल संयोजक के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित और बेहतर तरीके से किया जा रहा नेतृत्व सफल मार्गदर्शन, समिति के पदाधिकारी और ( कार्यकर्ता) सदस्यों के लिए उत्साह प्रदान करता है।यह अपने आप में जागरुकता पैदा करने वाले अभियान है।आज भी प्रातः काल लगभग 5 बजे से ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे बढने का साहस,मार्गदर्शन और बेहतर प्रयास अपने स्तर से करने पर जोर दिया गया है।जिसमें समिति की महासचिव श्रीमती वंदना भंडारी और ज्योति सतवाल,संयोजक कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक मुख्य रूप से लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने और बेहतर प्रयास में लगे हुए हैं।आज वृक्षारोपण अभियान और सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया है। जिसमे गंगनाथ मंदिर परिसर और नंदा वन को चिन्हित कर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।साथ ही साथ मंदिर परिसर में सैनेटाइजेशन किया गया।इसमें सरकार द्वारा दी गई गाइडलाईन और निर्देशों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सावधानी, सतर्कता और समझदारी से काम किया जा रहा है।समिति सुरक्षा व्यवस्था और सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का दृष्टिगत सख्ती से पालन करते हुए आगे बढ़ रहे है। पर्यावरण संरक्षण,सफ़ाई अभियान आदि सभी कार्यक्रमों के दौरान आज के आभियान में श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव,ज्योति सतवाल संयोजक,कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,श्रीमती गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी( राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी),राधा राजपूत,श्रीमती नीमा नगरकोटी उपाध्यक्ष,अवनी बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,मंजू बिष्ट आदि शामिल रहे।श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा सभी को बधाई देते हुए अच्छे संचालन के लिए आभार जताया गया और बेहतर तरीके से काम करने की कोशिश और पहल को सराहा गया है।योग शिविर मे भागीदारी के बाद वृक्षारोपण और फिर सैनेटाइजेशन का विशेष ध्यान दिया गया और अभियान को गति दी श।जिसमे अलग अलग दल बना कर विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण किया गया।श्रीमती मंजू बिष्ट ने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहीम से जुड़ने की अपील की।