अल्मोड़ा-आज 23 जून को कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से सफाई अभियान,योग शिविर और सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।जो कि विगत माह से लगातार जारी है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव और ज्योति सतवाल संयोजक,कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक आदि मौजूद रहे।समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पदाधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी और भागीदारी को ठीक से समझ कर समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी जिम्मेदारी को निभाने का बेहतर प्रयास किया गया है।आज ज्योति सतवाल संयोजक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में रामलीला मैदान,सार्वजनिक सुलभ शौचालय,रास्ते और बालेश्वर मंदिर परिसर के मुख्य द्वार और ढुंगाधारा के नौले आदि मे सैनेटाइजेशन और सफ़ाई कर जागरुकता पैदा करने की कोशिश की गयी है।समिति के माध्यम से साथ ही आम जन मानस को इससे जोड़ा जाय और सफाई व्यवस्था,सतर्कता,सुरक्षा के प्रति भी हम संवेदनशील होते हुए आगे बढ़ सके ये संदेश देते हुए बताया कि आगामी दिनों मे पदाधिकारी समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और जारी रखेंगे।कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक ने बताया कि प्रातः काल लगभग 5: 30 बजे से ही समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम की अगवाई करते हुए पदाधिकारी योग,अभ्यास कर सफाई अभियान और सैनेटाइजेशन करने के कार्य में शामिल हो कर अपनी जिम्मेदारी और कार्यव्य को पूरा करने में शामिल हो गए।श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव,ज्योति सतवाल संयोजक,कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक आदि आज समिति द्वारा संचालित कार्यक्रम में शामिल हुए।श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए बेहतर प्रयास करने के लिए आभार व्यक्त किया है।