अल्मोड़ा-विश्वप्रसिद्व आयुर्वेद कलमाटिया के क्लिनिक का आज अल्मोड़ा माल रोड में हेड पोस्ट आफिस के सामने शुभारंभ किया गया।क्लिनिक का शुभारंभ अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने रिबन काट कर किया। आयुर्वेद कलमाटिया क्लिनिक में मरीजों को कमर दर्द,घुटनों के दर्द,गैस,एसिडिटी,कब्ज,मधुमेह,फैटी लिवर,मोटापा,पार्किसंस, स्ट्रोक,माइग्रेन, कोलेस्ट्रॉल, स्त्री रोग,बांझपन सहित अन्य रोगों का उपचार मिलेगा। उपस्थित वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डा जयराम नायर ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जिस तरह घुटने और कमर के दर्द से परेशान अनेक वरिष्ठ नागरिक देखने को मिलते हैं उनके घुटने और कमर दर्द का सफल ईलाज आयुर्वेद में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस क्लिनिक में आयुर्वेद चिकित्सक डा उमंग गर्ग रोगियों की समस्याओं को देखने और आयुर्वेदिक विधि से उनका उपचार करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति में चलने वाली दवाओं को शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता और यह पूरी तरह सुरक्षित हैं।कलमाटिया आयुर्वेदिक क्लिनिक के अल्मोड़ा नगर में खुलने से मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा।इस अवसर पर डा जयराम नायर, एसोसिएट चीफ फिजिशियन डा विश्वनाथ गुड्डुदार, सीनियर फिजिशियन डा उमंग गर्ग,फिजीशियन पूजा मंसूर,सेंटर मैनेजर कमल,थैरेपिस्ट सी एम ओ,जिला आयुर्वेद अधिकारी मोहम्मद सहीद,जया साह,अखिलेश मिश्रा,योगा आचार्य डा लक्ष्मण सुर्ता, कार्डियोलाजिस्ट भसीन,वसुधा पंत,सुनीता पाण्डेय, पूर्णिमा पाण्डेय,जानकी रोबिरो आदि उपस्थित रहे।अधिक जानकारी के लिए क्लिनिक के 9557705962 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *