अल्मोड़ा-लोक कलाकार महासंगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने लंबे समय से उत्तराखंड के सांस्कृतिक लोक दलों एवं लोक गायको के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भुगतान नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।उन्होंने अपने बयान में कहा है कि संस्कृति निदेशालय देहरादून के द्वारा लंबे समय से सांस्कृतिक दलों लोक गायको की सांस्कृतिक कार्यक्रम का भुगतान नहीं किया गया है।हर त्यौहार में कलाकारों को बहुत ही मुश्किल से त्योहार को मनाना होता है।सांस्कृतिक दल नायकों एवं लोक गायको ने बैंक से लोन लेकर कार्यक्रम किए हैं।वर्तमान में विभाग के द्वारा कलाकारों की कोई सुध नहीं ली जा रही है।लंबे अरसे से कलाकारों का मानदेय भी नहीं बड़ा है।संस्कृति विभाग के द्वारा कलाकारों के लिए कोई रोजगार की नीति नहीं बनाई गई है ना कोई उचित सुविधा मिलती है।दो-दो वर्ष तक पेमेंट के लिए रुकना पड़ता है।संस्कृति विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा कलाकारों की समस्या को प्रदेश के मुखिया के समक्ष हीं रखा जाता है। उन्होंने कहा कि कलाकार केवल नेताओं के भीड़ जुटाने के लिए रह चुके हैं।चम्याल ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के समस्त कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के 31 मार्च 2025 तक बिलों का भुगतान नहीं होता है तो संस्कृति निदेशालय देहरादून में 2 अप्रैल 2025 आमरण अनशन किया जाएगा।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संस्कृति विभाग के उच्च अधिकारियों की एवं शासन प्रशासन की होगी।
