अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि कल बुधवार को बाजार पूरी तरह खुला रहेगा।उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि ऐसी चर्चा है कि कल बुधवार को बाजार बन्द है जो कोरी अफवाह है।इससे व्यापारी और आम जनता भ्रमित ना हों। उन्होंने बताया कि कल बुधवार से बाजार पूरी तरह खुला रहेगा।
