अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा कल 16 अगस्त शनिवार को सायं 6 बजे से मां नंदा देवी के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में गरबा,डांडिया व अपनी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें।17 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे से मुरली मनोहर मन्दिर से राधा कृष्ण पर आधारित झांकी अल्मोड़ा बाजार भ्रमण करते हुए मां नंदा देवी के प्रांगण में पहुंचेगी जहां बालिकाओं के द्वारा शानदार मटकी फोड़ का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति की सचिव गीता मेहरा ने बताया कि समिति इस बार भी भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *