जागेश्वर-माघ मास के अवसर पर कल सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के उपरांत 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ गुरूडाबांज में पूजा अनुष्ठान कर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद संगठन में नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद माघ मास की खिचड़ी का कार्यकम आयोजित होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,क्षेत्रीय जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है।
