अल्मोड़ा-आज जारी बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने बताया कि कल दिनांक 20 दिसम्बर रविवार को प्रातः 11 बजे से 12:30 बजे तक नगर कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिला कांंग्रेस कार्यालय में आहूत की जाएगी।उन्होंने नगर कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों से उक्त बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।
