अल्मोड़ा-गवर्नमेंट पेन्शनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के महासचिव हेम चन्द्र जोशी ने बताया कि कल दिनांक 13 मार्च को संगठन की मासिक बैठक संग्रहालय अल्मोड़ा के सभागार में सायं 3.30 बजे होगी।उन्होंने बताया कि बैठक में गोल्डन कार्ड की बिसंगतियों को दूर करवाने हेतु अगले आन्दोलन कार्यक्रम पर बिचार किया जाएगा तथा ब्लाक इकाइयों के गठन पर चर्चा की जाएगी।इसके साथ ही संगठन के सदस्यता अभियान की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।सातवें वेतनमान के अन्तर्गत संशोधित वेतन के आधार पर 1/1/2016 से 31/10/2018 तक के 34 माह के एरियर भुगतान की कार्यवाही पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।श्री जोशी ने कहा कि इसके साथ ही पेन्शनर्स की अन्य समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा।उन्होंने सभी पेन्शनर्स, पारिवारिक पेन्शनर्स से अनुरोध किया है कि बैठक में आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
