अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।यह वही व्यापारी हैं जिन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान समाज की हर संभव सहायता की।लेकिन आज उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि राज्य सरकार कभी 20 प्रतिशत तो कभी 50 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलेंडरों के वितरण की बात कर व्यापारियों को केवल आश्वासन दे रही है जो वास्तविकता से दूर है।व्यापारियों की इस उपेक्षा और शोषण को देखते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने निर्णय लिया है कि कल दिनांक 25 मार्च को दोपहर 1 बजे से सभी व्यापारी विक्टर मोहन चौक (चौक बाजार) पर धरने पर बैठेंगे।यह आंदोलन व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन पूरे जिले के व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *