अल्मोड़ा-आज बुधवार को जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा नगर से लगते हुए क्षेत्रों में सदस्यता अभियान दो से तीन क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि लगभग सभी व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा जा चुका है और छूट गए व्यापारियों को कैंप लगाकर सदस्यता अभियान में जोड़ा जाएगा। अल्मोड़ा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के समस्त व्यापारियों का अपना व्यापार मंडल है। सभी के सहयोग से पूर्व नगर व्यापार मंडल और निर्वतमान व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही व्यापार मंडल भवन का भव्य उद्घाटन होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि कल प्रातः 12 बजे से चौघानपाटा,स्टेशन और शिखर तिराहे तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और सभी को सदस्यता अभियान में जोड़ा जाएगा।आज सदस्यता अभियान में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,निवर्तमान सचिव मयंक बिष्ट,बलवंत राणा,अतुल पांडे,विशाल न्याय,आशु गोस्वामी, निवर्तमान उपसचिव अमन नज्जोंन, निर्वतमान उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,नरेंद्र कुमार विक्की,संदीप,नीरज बोरा आदि उपस्थित थे।
