पिथौरागढ़-आज दिनांक 1 सितंबर को यूथ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में नैनी सैनी हवाई अड्डे के मुख्य द्वार आज भी ट्रायल लैंडिंग नही होने के विरोध में वहां दूरबीन लेकर फ्लाई बिग हवाई जहाज को आसमान में ढूंढा पर दिखा नही। जिसके बाद कागज के हवाई जहाज उड़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनको आइना दिखाया।उन्होंने कहा की सीमांत जिले पिथौरागढ़ में नैनी सैनी हवाई अड्डा सरकार द्वारा चलाई जा रही तथाकथित उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा का इंतजार कर रहा है।जिसमें अभी तक एक भी बार फ्लाई बिग का हवाई जहाज नही आ पाया है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा बार-बार कहा गया है कि नैनी सैनी हवाई अड्डे से आम जनता के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी, उनके द्वारा कभी नए साल में तोहफे की बात की गई तो कभी दिवाली कभी होली में और साथ ही साथ अन्य छोटे-मोटे तिथियों को भी सरकार व उनके लोगों द्वारा पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू करने का दावा किया गया। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा हवाई सेवा न चला कर सीमांत जिले के साथ-साथ निकटवर्ती जिलों के लोगों के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यहां वर्षा ऋतु में सड़कों का बंद होने का की समस्या आम बात है और ऐसे समय पर बहुत से हमारे बुजुर्गों व मरीजों को सड़क बंद होने के कारण समय से हायर रेफर सेंटर न पहुंच पाने के कारण अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।इसके अलावा प्रसव के लिए हायर सेंटर रेफर होने वाली बहनों को भी हवाई सेवा ना होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ एक सीमांत जिला है और यहां के लोगों कि एक लंबे समय से मांग है।नैनी सैनी से हवाई सेवा नियमित रूप से चलाई जाए ताकि लोगों को उसका फायदा मिल सके साथ ही साथ एयर एंबुलेंस का भी काम कर सके।सरकार द्वारा वहां स्कूल एवम लोगो के भवन तक तुड़वा दिया गए लेकिन इस सबके बावजूद हवाई सेवा शुरू न हो पाना इनकी नाकामी दिखा रही है।यूथ कांग्रेस द्वारा सरकार से मांग की गयी कि पिथौरागढ़ के भोले भाले लोगों को अब ठगना बंद करें और लोगों के सामने आकर अपनी नाकामयाबी कबूल करें। उन्होंने कहा कि अब लोगों के सब्र का बांध टूटने को है और अगर अब भी नैनी सैनी से हवाई सेवा शुरू नहीं की जाती है तो आने वाले समय में पिथौरागढ़ के लोग एवं सारे सामाजिक संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह,जीवन कोहली,प्रकाश देवली,आनंद धामी, निखिल ऐरी ,कविराज महर,करन लाबट,राकेश सौन ,गौरव महर,सुनील नगरकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *