जागेश्वर-आज जागेश्वर में काफली बूथ कमेटी का गठन कर संगठन की मजबूती के लिए एक बैठक आयोजित की गयी।बैठक में मुख्य रूप से धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,सोशियल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष राजन सिंह,प्रधान कफली राजेंद्र प्रसाद,दीवान बिष्ट,दिनेश गैड़ा, बूथ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्य,महामंत्री शामिल रहे।काफली बूथ कमेटी में त्रिलोक सिंह को अध्यक्ष,पूरन राम को उपाध्यक्ष,गोधन सिंह को महामंत्री,हरीश सिंह को सदस्य, अनिल कुमार को उपसचिव, गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष,रोहित कुमार एवं राजेन्द्र प्रसाद,कमल सिंह को मीडिया प्रभारी,दीवान सिंह,शेर सिंह,सोबन सिंह,सुभाष लाल,चन्दन लाल को सदस्य तथा संरक्षक के रूप में राजेन्द्र प्रसाद,बिशन राम,बहादुर राम,दीवान राम,नाथू राम,प्रदीप सिंह,सुभाष सिंह तथा मीना देवी को जिम्मेदारी दी गयी।इस अवसर पर धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज जनता इस डबल इंजन की भाजपा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है।अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।सोशियल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि जनता आज उम्मीद भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।अवरुद्ध विकास,बेतहाशा बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से आम जन आज त्रस्त हो चुका है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अब जन जन तक जाएं तथा उन्हें कांंग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से २०२२ में कांंग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा जो विकास वर्तमान सरकार में अवरुद्ध हो चुका है उन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढा़या जाएगा।बैठक की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष राजन सिंह बिष्ट तथा संचालन दीवान सिंह बिष्ट ने किया।
