अल्मोड़ा-दिनांक 16 मई 2022 को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।विदित हो कि ज्योत्सना त्रिपाठी विगत वर्ष कक्षा आठ 2021/2022 की मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा रही है और विगत वर्ष ही उन्होंने मंथली साइंस कंपटीशन में ऑनलाइन ऑल इंडिया बेसिस पर प्रतिभाग कर टेलेंट एंड अपॉर्चुनिटी के अंतर्गत यह अवार्ड ज्योत्साना त्रिपाठी ने मानस पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा रहते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता में जोकि मंथली साइंस कंपीटीशन के नाम से आयोजित किया गया था में अर्जित की।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने बधाई देते हुए ज्योत्सना त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के मंच से सम्मानित किया। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि ज्योत्सना एक प्रतिभाशाली छात्रा रही है।हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और हमें विश्वास है कि भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी वे अपनी विलक्षण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।इस अवसर पर ज्योत्सना त्रिपाठी के पिता भुवन चंद्र त्रिपाठी,मानस पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना भंडारी, शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।मानस पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक गण प्रबंध समिति ने ज्योत्सना एवं उसके उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए ढेर सारी बधाइयां दी।
