अल्मोड़ा-दिनांक 26-04-2022 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुनोली कोसी मार्ग के पास जंगल में आग लगी है।प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशन में फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर होजरीज व पीट-पाट कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।