अल्मोड़ा-दिनांक 25.04.2021 को थाना लमगड़ा में वादी महेश लाल पुत्र स्व०पनी राम अल्मोड़ा द्वारा अपने भाई गिरीश लाल उम्र 34 वर्ष पुत्र स्व० पनी राम निवासीगण कलसीमा पो चोमू अल्मोड़ा के गुम होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।दिनांक 26.04.2021 पुलिस को सूचना मिली मौना से ल्वेशाल को जाने वाली सड़क के पास जंगल में शव पड़ा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामवासियों से शव की शिनाख्त करवाई तो शव की शिनाख्त गुमशुदा उपरोक्त गिरीश लाल के रूप में हुई।मृतक के भाई महेश लाल की तहरीर पर थाना लमग़ड़ा में मु०अ०सं० 08/2021 धारा 302/201/120B अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सन्तोष देवरानी थानाध्यक्ष दन्या के सुपुर्द की गयी।उक्त मामले में पूर्व में 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है।इसी क्रम में आज दिनांक 6.05.2021 को शेष वांछित अभियुक्त गिरीश लाल पुत्र बसंत लाल उम्र 25 वर्ष निवासी सिमल्टी,नर सिंह उर्फ नारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी सिमल्टी जो स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरान्त गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष कुमार देवरानी,उ० नि० सुनील गोस्वामी,का० नापु० गोविंद जोशी,का० नापु० गिरीश चन्द्र,का०नापु०दीप चन्द्र आदि शामिल रहे।