रामनगर-रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आदमखोर गुलदार का एक हफ्ते बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जंगल की खाक छानने में जुटे हुए लेकिन आदमखोर गुलदार की लोकेशन का कुछ भी अता पता नहीं है।शूटर अपने निजी कारणों से लोकेशन से वापस हो गए हैं,जिसके बाद ऑपरेशन “गुलदार” को बड़ा झटका लगा है।अब तक 8 लोगों पर हमला कर चुके गुलदार की लोकेशन को ट्रैक करने में वन विभाग नाकाम साबित होता दिख रहा है।वन विभाग के मुताबिक गुलदार को मारने के लिये बुलाये गये 2 शूटर्स अपने निजी कारणों से वापस हो गये हैं।वन विभाग उम्मीद जता रहा है की शूटर्स जल्द वापस हो जाएंगे।पिछले 4 दिनों के बीच मे गुलदार ने फतेहपुर रेंज के जयपुर पाडली गांव में 2 जानवरों पर हमला कर घायल कर दिया था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया की वन विभाग की नींद अभी भी नही टूटी है और वह किसी अन्य हादसे का इंतजार कर रहा है।लिहाज़ा अगर जल्द गुलदार को मार गिराया नही जाता तो ग्रामीण फिर आंदोलन को बाध्य होंगें। वन विभाग की टीम लगातार गश्त में जुटी हुई है।रेज अधिकारी के मुताबिक़ वन विभाग की दो टीम गुलदार की तलाश में जुटी हुई हैं।उम्मीद जतायी जा रही है की जल्द गुलदार की लोकेशन को ट्रैक कर लिया जायेगा। गुलदार अभी वन विभाग की पहुंच से बहुत दूर है।वन विभाग के रवैये से आक्रोशित ग्रामीण एक बार फिर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में जुटने की तैयारी में हैं।