अल्मोड़ा-आज तहसील रानीखेत के ग्राम पंचायत धनखोली के तोक भनीधार में जंगल की आग स्थानीय ललित कुमार के घर तक पहुंच गयी जिससे घर में आग लग गई जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।भाजपा जिला मंत्री एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुझोली दीपक साह कन्नू द्वारा ललित कुमार को हर संभव मदद एवं उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर दीपक साह कन्नू ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जंगलों में आग लगने का सिलसिला बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि सभी को ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की कि इस तरह आग लगने की यदि कोई सूचना आती है तो तुरन्त अग्निशमन विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *