बागेश्वर-बागेश्वर के युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार ने कहा कि देश में जुमलेबाजो की सरकार में युवा बेहाल हैं।आज देश का युवा रोजगार को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है।युवा बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर है।इस सरकार से युवा परेशान है।व्यापारी वर्ग परेशान है।सरकारी कर्मचारी परेशान है।समाज का हर तबका परेशान है।प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार आज रोजगार छीनने का काम कर रही है।हर क्षेत्र में व्यापार लगभग समाप्ति की ओर है।देश की संपत्ति को यह सरकार लगातार बेचने का काम कर रही है।शिक्षा का स्तर पूरे देश में निम्न स्तर पर पहुंच चुका है।रोजगार के क्षेत्र में अब कुछ बचा नहीं है। आर्थिक तंगी से न जाने कितने लोगों ने आत्महत्या की है।देश की आर्थिक स्थिति आज निचले स्तर पर है।देश की विकास दर आज निम्न स्तर पर है।किसान परेशान है।ना खाएंगे ना खाने देंगे का वादा करने वाली सरकार आज हर मोर्चे पर फेल है देश के संविधान के साथ देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।