लमगड़ा-आज विकास खण्ड लमगड़ा के छड़ौजा मैदान में जे०जे०पी०एल० क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2021 का फाईनल मुकाबला खेला गया।जो अल्मोड़ा कमाण्डो क्लब एवं चायखान के बीच हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।चायखान और कमाण्डो क्लब अल्मोड़ा के बीच मैच काफी रोमांचक रहा।कमाण्डो क्लब अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी कर पिचहत्तर रन बनाए एवं चायखान की टीम ने नौ ओवर पांच गेंदों में चार विकेट खोकर फाईनल अपने नाम किया।विजेता टीम को इक्यावन हजार और उपविजेता टीम को पच्चीस हजार व ट्राफी देकर और मैन आफ दि सीरीज को एल ई डी टीवी दिया गया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, पूरन पाण्डेय,रमेश मेलकानी, पानसिंह,जसवन्त सिंह,आयोजक मण्डल के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरपंच रमेश बिष्ट, प्रधा दयाल पाण्डेय,मनोज रावत,पुष्कर बिष्ट, भैरव दत्त पाण्डेय,महेश चन्द्र पाण्डेय,मदन रावत,प्रदीप बिष्ट, बालम बिष्ट, सुरेश बिष्ट, गोविन्द बिष्ट, जीवन चन्द्र, चन्दन बोरा,दीपू,मोहन नयाल,जगदीश रावत,राजेन्द्र बेलवाल, सूरज नगरकोटी, पप्पू नयाल,मुकेश पाण्डे,जर्नादन तिवारी,भुवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने सभी युवाओं से अपील की कि नशे से सदैव दूर रहें और हमेशा सही दिशा में कार्य करें।अपने माता पिता,क्षेत्र का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि युवा ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे उनका व उनके परिवार तथा क्षेत्र का नाम खराब हो।इसके साथ ही कुंजवाल ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनने पर एक बड़े खेल मैदान और रोजगार के साधनों को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।