अल्मोड़ा-द आशा एक्सट्रीम पावर जिम की दूसरी शाखा का चौधरी भवन पुलिस लाईन में विगत दिवस विधायक मनोज तिवारी ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।उन्होंने जिमा संचालक अंकित राज को नये जिम के लिए शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को व्यायाम,योग आदि को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए जिससे उनका शरीर तो स्वस्थ एवं मजबूत रहेगा ही साथ ही साथ इस व्यायाम और योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है।उन्होंने इस अवसर पर सभी युवाओं से अपील भी की कि सभी अपने जीवन में व्यायाम को शामिल करें जिससे कि वे शारिरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके।जिम के उद्घाटन अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,पूर्व सभासद किशन लाल,कमल किशोर,दिनेश लाल,रवि चौहान,पंकज कुमार,सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
