पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में अपने अपने घर पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया व प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख तो अन्य ने अपने घर या पेट्रोल पंप में धरना दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल,डीजल,गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जो जन विरोधी है।जिस तरह से मोदी सरकार आए दिन पेट्रोल,डीजल के दाम रोज बड़ा दे रही है यह इनका जन विरोधी चेहरा दिखाता है और आज जिस दौर से पूरा देश गुजर रहा है।कोरोना की मार झेल रहे लोगो को राहत देने की बजाय मोदी सरकार अनवर हर तरफ से बोझ डालने में तुली है और आए दिन पेट्रोल,डीजल के दाम बड़ने से हर चीज महंगी होती का रही है।लोगो को राशन,फल सब्जी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों के लिए भी महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं, क्योंकि पेट्रोल डीजल के दाम बड़ने से भाड़ा बड़ गया है और खुद ब खुद बाजार में सभी चीजे महंगी हो गई है।यूथ कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी की अगर जल्द महंगाई कम नही की गई व पेट्रोल डीजल के दाम कम नही किए गए तो यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे को बाध्य होगी।अपने घर पर धरना देने वालो में सुभम बिष्ट, करन सिंह,नवीन ऐरी,प्रकाश देवली,शिवम पंत,अभिषेक कोहली, ऋषभ कल्पासि,रजत विश्वकर्मा,भगत परगाई,नीरज रावल,कार्तिक खर्कवाल,विनय वल्दिया,प्रियांशु कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।