अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में आज व्यापार मंडल चितई की इकाई के गठन को लेकर एक बैठक चितई में आयोजित की गई जिसमे सभी व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में धीरज रूबाली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।धीरज कुमार व चंदन सिंह रौतेला को उपाध्यक्ष,मंजू बोरा को महिला उपाध्यक्ष,बलवंत सिंह रावत को सचिव,मुकेश चंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष,विक्रम सिंह भोज व राजेंद्र सिंह रावत को उपसचिव बनाया गया।मुख्य संरक्षक मंडल में मनोज बोरा,प्रकाश वर्मा, नवीन चंद्र डालाकोटी,धीरज कुमार, महेंद्र सिंह रावत,राजेंद्र सिंह बोरा को लिया गया।बैठक में चितई क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई और जिले के पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र इस समस्या को हल करने का विश्वास दिलाया गया।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।जिला संगठन मंत्री अतुल पांडे ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।जिला मंत्री राकेश तिवारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।जिले से आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया और चितई क्षेत्र की पेयजल समस्या का हल करने का आश्वासन दिया गया।जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित चितई व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर समस्या का समाधान के लिये कहा गया और उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।संचालन विक्रम सिंह भोज द्वारा किया गया।अंत में चितई इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरज रूबाली ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वास दिलाया कि व्यापारी हित में यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा कि कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी।बैठक में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,संयुक्त महामंत्री दिनेश चंद्र मठपाल,जिला संगठन मंत्री अतुल पांडे,जिला मंत्री राकेश तिवारी,गोविंद सिंह सिराड़ी, लक्ष्मी प्रजापति,सतीश पांडे,पूरन चंद्र पांडे,नीरज बिष्ट,अतुल रुबाली,राजेंद्र रावत,पूरन चंद्र पांडे आदि व्यापारी उपस्थित थे।
