अल्मोड़ा-सेवा संगठन अभियान 2 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा द्वारा पूरे जिले में सेवा के कार्यक्रम आयोजित किये गए।आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से क्षेत्रों में निकल कर आम जनता के मध्य पहुँचे।लोगो को जागरूक करने के साथ साथ मास्क, सेनेटाइजर,आदि के वितरण के साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ रक्त की अधिकता के कारण आज सांकेतिक रूप से हेमा सुप्याल ने रक्तदान किया व 50 से अधिक महिलाओं ने भविष्य में रक्तदान करने की बात कही।अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा पूरे नगर में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया।अनुसूचित मोर्चे द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्र में मास्क,सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया।सांसद अजय टम्टा द्वारा मटेना क्षेत्र में लोगो को मास्क, सेनेटाइजर,आदि चीजो का वितरण किया गया।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में जिला मंत्री विनीत बिष्ट द्वारा जरूररमन्दों को ओक्सीमिटर का वितरण किया गया।किसान मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में खत्याड़ी व बर्समी क्षेत्र में मास्क, सेनेटाइज वितरण के साथ साथ इलाके को सेनेटाइज किया गया।भारतीय जनता पार्टी ओबोसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में सैलखोला क्षेत्र में मास्क वितरण किया गया।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कोरोना काल में लगातार पिछले वर्ष से जनता के मध्य कार्य कर रहा है।लोगो तक उनकी जरूरत की चीजें पहुचाना, जरुतमन्दों तक एम्बुलेंस पहुचाने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुचाने तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगा हुआ है और आज केंद्र सरकार में मोदी जी के सात साल होने पर हर कार्यकर्ता जनता के मध्य पहुँच रहा है और हर समय जनता के साथ खड़ा है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद अजय टम्टा,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पन्त,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट,महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत,अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,सभासद दीप्ति सोनकर,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट, निशा बिष्ट,बीना नयाल,लता पांडे,हेमा सुप्याल,प्रेमा मेर,लीला बोरा,जयदीप सहगल,दानिश अंसारी,मुद्दसर,मनीष कनवाल,कुलदीप,धर्मवीर आर्य,पीयूष कुमार,आशीष कुमार,रमेश लाल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
