बागेश्वर-आज युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के निर्देशानुसार पटवारी/लेखपाल भर्ती में लीक हुए पेपर प्रकरण के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में एस बी आई तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की भी मांग की।युवा कांग्रेस ने उक्त प्रकरण पर सीबीआई जांच की भी मांग की जिससे कि बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ऐसी धांधली पुलिस भर्ती में भी हुई हो उसकी भी सीबीआई जांच की जानी चाहिए।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार,प्रकाश बाछमी, देवेन्द्र मेहरा,दयाल मेहरा,उमेश दानू,दिनेश मेहता,संस्कार भारती सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *