अल्मोड़ा-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में एकत्रित होकर पेट्रोल,डीजल की कीमतों,रसोई गैस की कीमतों और खाने की तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सिलेंडर,खाने के तेल के कनस्तर और मोटरसाइकिल पर माला चढ़ा कर विरोध जाहिर किया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जनता का गला घोटने का कार्य करती आ रही है। जनता को 2017 में बीजेपी ने डबल इंजन का झांसा देकर जनता का गला घोटने का काम किया है।भाजपा ने जनता के हर वर्ग को छलने का काम किया है।जनता भाजपा की इस सरकार में महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और 2022 में बदलाव का मन बना रही है।युवा कांग्रेस के आज के प्रदर्शन में अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल श,सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी,जिला महासचिव संजीव कर्मयाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल कार्की,ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार,धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष पवन गैड़ा,छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल,पूर्व एन०एस०यू०आई० जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव उमेश गुरूरानी, हिमांशु जोशी,प्रिंसकोठारी,ग्राम प्रधान गूंठ मुकेश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्यालीधार विमल कुमार,तरुण भट्ट, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भैसियाछाना प्रतिनिधि दीपक पांडे,भानु सिंह बिष्ट,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहन सिंह देवली,विक्की,भैसियाछाना ब्लाक अध्यक्ष राहुल जागेश्वरी,रोहित बिष्ट भास्कर कर्मयाल आदि मौजूद रहे।
