अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जाखनदेवी में सीवर लाइन पड़ने से मार्ग में उत्पन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और संबधित विभाग जल निगम की लचर कार्यशैली पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि एक महीने की परमिशन लेकर पांच महीने काम को खीच दिया गया है और काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है।पूरे नगर का यातायात और व्यापार खत्म हो चुका है।व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी से इस कार्य को रात में कराने की अपील की है और संबधित विभाग और अधिकारियो द्वारा ढिलाई बरतने पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने को भी कहा गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से समस्त व्यापारियों की तरफ से निवेदन किया कि बचे कार्य को जल्द से जल्द अपनी निगरानी में पूरा कराए और कार्य को रात को कराया जाए।दिन भर रास्ता बंद न किया जाए।व्यापारियों और आम जनता की तकलीफ को नजर अंदाज न किया जाए।इसी क्रम में अल्मोड़ा नगर व जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कैची धाम में बायपास के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया और समस्त अल्मोड़ा जिले के व्यापारियों ओर आमजनमानस की तरफ से अपील की गई कि शीघ्र अति शीघ्र इस बायपास का निर्माण शुरु किया जाए क्योंकि आने जाने वाले टूरिस्ट और यात्रीयो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अल्मोड़ा हल्द्वानी की यात्रा में तीन घंटे लगने वाला समय अब 6 घंटे हो गया है,पहाड़ों का टूरिज्म भी कैंची में लगने वाले जाम के कारण काफी प्रभावित हुआ है।अतः इस बायपास का निर्माण शीघ्र कराया जाए।जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलने वालों में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह,कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा,वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोश, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला संरक्षक राकेश तिवारी, नगर उपसचिव आशीष भारती,जिला उपाध्यक्ष पवन साह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *