अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज विवेकानंद कॉर्नर एवं इसके आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विवेकानंद पार्क आदि का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थल पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इसके आस पास के क्षेत्रों से सड़क किनारे की झाड़ियों को हटाया जाए।उन्होंने इसके सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।






