अल्मोड़ा-जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी जनपद वासियों को दीपावली,गोवर्धन पूजा तथा भैय्या दूज के पावन त्यौहार पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाए।
