पिथौरागढ़-जनपद में सीमा सड़क संगठन द्वारा प्रस्तावित सड़क मार्गों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने लंबित भूमि हस्तांतरण प्रकरणों से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर डीएम ने बैठक में उपस्थित ग्रिफ, बीआरओ,आईटीबीपी के अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रकरण पर लगी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लैंड ट्रांसफर के प्रपोजल को आगे भेजने से पूर्व उसकी सही प्रकार से जांच कर ली जाए ताकि लैंड ट्रांसफर का कार्य समय से हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में हर गांव के लिए सड़क आवश्यक है, इसलिए सर्वे का कार्य त्रुटि रहित ढंग से किया जाना चाहिए, इसके अतिरिक्त जहां बिना परमिशन के रोड काटी गई है उसका आपसी समन्वय से समाधान कर कार्य करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को ग्राउंड लेबल में सर्वे कर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।बैठक में एसडीएम धारचूला दिवेश साशनी,एसडीएम सदर अनुराग आर्य,बीआरओ, ग्रिफ,आईटीबीपी के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *