बागेश्वर-आज व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा व्यापार संघ की आपात बैठक रखी गई थी।जिसने सभी व्यापारियों ने नगर बागेश्वर व्यापार संघ के निर्णय को सर्वसम्मति से मानने का निर्णय किया गया था।परन्तु उसके बाद जिलाधिकारी द्वारा व्यापार संघ बागेश्वर को सायं चार बजे वार्ता के लिए बुलाया गया था।जिसमें तहबाजारी की सौ प्रतिशत मूल्य वृद्धि व नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को दिए गए नोटिस को रद्द करने की मांग को लेकर चर्चा की गई।जिलाधिकारी द्वारा उत्तरायणी मेले के बाद इन मांगो में खुद बैठक कर कार्यवाही करने की बात कही गयी।जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा तहबाजारी के विरुद्ध आंदोलन को उत्तरायणी मेले तक स्थगित किया जाता है।बैठक में कवि जोशी नगर अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर,मनीष जखवाल प्रदेश मंत्री,नवीन लाल साह जिला कोषाध्यक्ष,उमेश साह जिला सरंक्षण,हेम जोशी उपाध्यक्ष,इंदू चौधरी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष,हरीश सोनी,संजू रावल,तिलक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *