अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के कर्नाटक खोला के माडल फील्ड में रात्रिकालीन क्रिकेट के लिए खेल का मैदान बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है।पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह के प्रयासों से कुछ ही समय में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए सुविधाओं से युक्त खेल मैदान मिलने जा रहा है। इस मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट के लिए तीन पिच तैयार हो रही हैं साथ ही मैदान को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इस मैदान के तैयार हो जाने के बाद निश्चित रूप से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुविधाओं से युक्त खेल मैदान मिलेगा जिससे अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। आज पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा उक्त मैदान में चल रहे पिच एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि इस मैदान के निर्माण के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा से वार्ता की गई थी जिस पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने त्वरित कार्यवाही करते उक्त मैदान का कार्य प्रारम्भ करवाया। उन्होंने कहा कि इस मैदान के बनकर तैयार हो जाने के बाद नगर के खिलाड़ियों को अपने अभ्यास के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर ने नायाब खिलाड़ियों के रूप में अल्मोड़ा को एकता बिष्ट, लक्ष्य सेन, चिराग सेन, सुरेन्द्र भंडारी जैसे नगीने दिए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस मैदान के निर्माण के बाद निश्चित रूप से अल्मोड़ा इतिहास को दोहराएगा और अनेक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *