अल्मोड़ा-आज छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल एवं कोषाध्यक्ष विनय कनवाल ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंप कर जिला योजना में स्वीकृत सभी कार्यों की निविदा आमंत्रित किए जाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि जिला योजना मद से विभाग की 40 योजनाएं इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुई लेकिन विभाग द्वारा कुछ ही योजनाओं की निविदा आमंत्रित की गई। जबकि 40 योजनाएं विभाग को स्वीकृत हुई और जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा लगभग 11 योजनाओं की निविदा नहीं निकाली गई जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि बची हुई निविदाएं किन्ही विशेष व्यक्तियों को देने के लिए रोकी गई है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि तीन दिन के भीतर बची हुई जिला योजना के कार्यों की निविदाएं सभी मुख्य समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाए अन्यथा छात्र संघ लोक निर्माण विभाग में तालाबंदी व घेराव कार्यक्रम करेगी जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *