अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल द्वारा सदस्यता अभियान पपरसैली, एवं शैल में चलाया गया।पचास व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा गया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि अभी तक बाईस सौ व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा जा चुका है।इसी क्रम में छूट गए व्यापारियों को कैंप लगाकर जल्द सदस्य बनाया जायेगा।आज सदस्यता अभियान में जिला मंत्री राकेश तिवारी,नरेंद्र कुमार,अमन नज्जोंन एवं पंकज कांडपाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
