अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों का सदस्यता अभियान खम्पा मार्केट,नया बाजार एवं चौघानपाटा क्षेत्र में चलाया गया,जिसमे 80 व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान अपने अंतिम चरणों में चल रहा है।कुछ समय बाद मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।आज सदस्यता अभियान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,भैरव गोस्वामी,अमित साह मोनू,अमन नज्जोन,नरेंद्र कुमार विक्की आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
