अल्मोड़ा-आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अल्मोड़ा जिले के व्यापार मंडल भवन का भव्य उद्घाटन मल्ला महल के समीप किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकसभा/राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष, कैलाश शर्मा पूर्व विधायक/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रकाश चंद्र जोशी निर्वतमान पालिकाध्यक्ष,शोभा जोशी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,जिला प्रभारी हरीश सोनी, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी जिलाध्यक्ष चमोली की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सुशील साह के द्वारा सभी मुख्य एवम विशिष्ट अतिथियो का स्वागत किया गया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार और धन्यवाद किया। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा व्यापारियों के हितों में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा पूर्व में दिए गए सहयोग को आगामी भविष्य में और अधिक देने की बात कही।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा संगठनात्मक संरचना को प्रदेश द्वारा और पुख्ता करने की बात कही एवं उन्होंने भी वर्तमान सरकार द्वारा व्यापारी हितों के कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी हेतु में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।जिला संगठन के द्वारा स्वर्गीय दीपचंद पांडे के नाम पर भवन का नाम रखने की घोषणा भी की गई जिस पर सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह का संचालन जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने किया।साथ में प्रदेश के संगठन मंत्री मनीष जोशी ने संगठन के बारे में सभी को अवगत कराया।उद्घाटन में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,दीप जोशी, राकेश तिवारी,प्रताप कनवाल,ललित कार्की,पूर्व डेयरी फेडरेशन के वाइस चेयरमैन दीप सिंह डांगी,निवर्तमान सभासद हेम तिवारी,निवर्तमान सभासद दीपा साह,राजेश अलमिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,सुनील कर्नाटक,महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,गीता मेहरा, जया साह,अजीत कार्की,दर्शन रावत ज्योति कपूर,कृष्ण बहादुर,हेम तिवारी, रिटायर्ड आर्मी मनोहर सिंह नेगी, आशीष वर्मा,यशवंत पवार,संजय अग्रवाल,मंगल सिंह,वीरेंद्र बिष्ट,राजेश पलनी,प्रकाश बिष्ट,प्रकाश तिवारी,व्यापार मंडल भवन के ठेकेदार विनोद वैष्णव,शहजाद कश्मीरी,जिया उर रहमान,लीला बोरा,विजय भट्ट, रेखा आर्या,अब्दुल जब्बार,अमन नज्जोंन,वकुल साह,राजेंद्र तिवारी,कार्तिक साह,नगर के निर्वतमान उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे,सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट,दीपेश जोशी, चंदन बहुगुणा,दबीर सिद्दीकी,अजय वर्मा,पवन साह, नीरज बोरा,आशु गोस्वामी,बलवंत राणा,कमल शाह, मणिकरण गुप्ता,कैलाश वर्मा,मनोज वर्मा कांच, राजेंद्र बिष्ट,अभय साह, दानिश खान,साकिब सिद्दीकी,सलमान अंसारी,मोहम्मद बिलाल,हिमांशु जोशी, रंजन गुप्ता, अनिल साह,सतीश गुप्ता,सुधीर गुप्ता,विक्की गुप्ता, प्रयाग जोशी, ललित मिश्रा,हिमांशु पेटशाली, कटपुडिया इकाई के पदाधिकारी अतुल पांडे,जय सहगल,कौशिक पांडे,सोनू वर्मा,अनिल साह,अमित शाह,मनोज गोस्वामी,दीपक कुमार, नितिन गुप्ता,अभिषेक रावत,आनंद अधिकारी,गणेश पाठक,हरीश पाठक,अरविंद जोशी,मनोज बिष्ट, सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *