अल्मोड़ा-जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शारदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा।स्थानीय स्टेडियम हेमवती नंदन बहुगुणा में आयोजित एकदिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता में शारदा स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान वैभव बिष्ट, द्वितीय स्थान कार्तिकेय सिंह कनवाल, तृतीय स्थान विनय सिंह कनवाल ने प्राप्त किया एवं जूनियर बालक वर्ग में चिरायु वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवं योग प्रशिक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *