अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं सकनियाकोट से जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में सेनेटाईजेशन एवं मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा हैं।उनके द्वारा महतगाव से लेकर मनाएं तक एवं भगतोला,ग्वालाकोट, ज्युला,दाड़िमखोला,सकार सहित अनेकों गावों में सेनेटाइज कराने का कार्य किया गया।उनके द्वारा बताया गया कि सभी गावों को लगातार सेनेटाइज करने का कार्य चल रहा है। सभी गाँवो को सेनेटाइज किया जाएगा।बताया गया कि क्षेत्र में वायरल चल रहा है जिसके तहत लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार हेतु जाने हेतु मोटिवेट किया जा रहा है और लोगों को बताया गया है कि सभी लोग तुरंत चिकित्सकों के सलाह लेकर उपचार शुरू करें।इसके तहत ग्वालाकोट में कैंप लगाकर लगातार दो दिन क्षेत्र के लोगों की कोरोना टेस्टिंग भी कराई गई है।जिसमे कुछ लोग पोजेटिव आ गए थे,इसलिए आज उन गाँवो को भी सेनेटाइज कराया गया।सेनेटाइजेशन करने में जिला पंचायत द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इसके लिएउन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।और कहा कि लगातार क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी होने पर आप भारतीय जनता पार्टी के कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया गया है आप दूरभाष के माध्यम से किसी भी समस्या के लिए फोन कर सकते हैं। तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा और साथ ही सभी प्रधानों से दूरभाष से वार्ता कर अपने अपने गांव में किसी भी प्रकार की वायरल या किसी प्रकार की समस्या हो उससे अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया।कोविड-19 से लोगों को बचाव हेतु विस्तृत चर्चा की तथा क्षेत्र में लोगों को मास्क पहनने एवं उचित दूरी बनाए रखने का आग्रह भी किया।सोमेश्वर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने हेतु क्षेत्र के विधायक उत्तराखंड सरकार में मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने लगभग रु 90 लाख दिया है जिसका निर्माण लगभग 45 दिन के अंदर होने की संभावना है।जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होगी और यह कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा,श।इस हेतु क्षेत्र के सभी लोगों ने क्षेत्र के विधायक श्रीमती रेखा का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार तीरथ सिंह रावत,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया कि कोरोना काल में कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से आम जनमानस की सेवा करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला का भी धन्यवाद किया कि उनके द्वारा अल्मोड़ा जिले में भी कोविड-19 कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है,सेनेटाइज करने एवं मेरा बूथ कोरोना मुक्त बूथ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत महेश नयाल,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल,ग्राम प्रधान सकार अमित विष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की भाकुनी,पप्पू मेहरा,आनंद नेगी,संजय सिंह,सुंदर मटियानी,महेंद्र नयाल, भगवत सिंह,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।