अल्मोड़ा-कल दिनांक 4 अगस्त 2022 को विकासखंड हवालबाग के ग्राम कसून में एक 8 वर्षीय बालक की मृत्यु उल्टी दस्त के कारण हुई है। जिससे पूरा क्षेत्र सदमे में है।गांव वालों का कहना है कि एक दिन पहले दस्त के कारण बालक का स्वास्थ्य खराब था।गांव में अन्य लोगों का भी पेचिश, पेट दर्द,बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब है।कसून गांव के साथ ही अन्य गांव में भी वायरल फैला हुआ है।आज जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से बात करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण की टीम आज कसून गांव पहुंची है।जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र देकर कसून गांव के साथ ही अन्य गांवो में अति शीघ्र स्वास्थ्य परीक्षण की टीम भेजने एवं गांव में उल्टी,दस्त,बुखार की दवा बटवाने का निवेदन किया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।विद्यालयों की पेयजल टैंको में सफाई एव पेयजल शुद्धता हेतु आवश्यक दवाइया डाली जाय। विद्यालयों एव गांवो में प्राथमिक उपचार व दवाइयां वितरित की जाय।ग्राम कसून सहित क्षेत्र के सभी गांवो में पेयजल की टेस्टिंग की जाय।पेयजल टंकियों में नियमित क्लोरीन सहित अन्य पेयजल शुद्धता हेतु आने वाली दवाइयां डाली जाय।ग्राम कसून का पेयजल टैंक का फिल्टर पिछले एक वर्ष से टूटा है जिस कारण गांव वाले बिना फिल्टर का पानी पी रहे है,जिससे गांव में पेट संबंधी बीमारियां फैल रही हैं।ग्राम कसून पेयजल का फिल्टर टैंक बहुत लंबे समय से टूटा है उसका निर्माण अतिशीघ्र कराया जाए।महेश नयाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने जल संस्थान,स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा की टीम को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र गांव का निरीक्षण किया जाए,पानी की जांच सहित आवश्यक कार्य कराए जाय।
