अल्मोड़ा-भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इसी दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी पर्चा भरा। नामांकन के बाद चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत भाजपा के साथ है और रविवार को अधिकांश सदस्य देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना समर्थन स्पष्ट कर चुके हैं। रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी। नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अनिल शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,कुंदन लटवाल,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,मनोज सनवाल,पार्षद अर्जुन बिष्ट, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *