अल्मोड़ा-विगत दिनों हुए जिला कारागार प्रकरण में दिनॉक 4.10.2021 को पंजीकृत मामले में अल्मोड़ा पुलिस की गहन पूछताछ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अल्मोडा अरूण कुमार ने बताया मामले में एक व्यक्ति को आज दिनॉक 14.10.2021 को किया गया है।अतुल वर्मा पुत्र स्व० ललित मोहन वर्मा उम्र-29 वर्ष निवासी जौहरी बाजार अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्त कलीम द्वारा रंगदारी से मांगी गयी धनराशि को अपने खाते में मंगवाकर कलीम के साथियों को देता था।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा,आरक्षी दिनेश धपोला कोतवाली अल्मोड़ा,खुशाल राम कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।
