बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रातः 11.30 बजे जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचे।कवि जोशी ने बताया कि वे जब जिला अस्पताल बागेश्वर में मरीजो से मिलने पहुंचे तो पुनः वही अनिमित्ताये सामने आई।श्री जोशी ने बताया कि चिकित्सालय में सभी शौचालय व स्नान ग्रह में पानी की बाल्टी व जग नही पाए गए।अधिकतर डॉक्टरों के केबिनों के आगे मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नही थी।पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नही पाई गई।आपातकालीन वार्डो में सभी बेड के साथ डेस्टिबिन व एक स्टूल की व्यवस्था होनी चाहिए थी जो कि नहीं थी।चिकित्सालय में ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों का वेतन समय पर नही दिया जा रहा है।जिला अस्पताल में मरीजो की खाने की व्यवस्था चरमराई हुई है।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी व सी एम एस को 18 अक्टूबर 2021 को इन अनियमित्ताओं के बारे में लिखित संज्ञान दिलाया था।परन्तु अभी जिला अस्पताल में अव्यवस्था वैसी की वैसी बनी हुई है।उन्होंने कहा है कि जल्द अगर इन अनियमित्ताओं पर कार्य नही किया गया तो अब युवा कांग्रेस बागेश्वर प्रशासन के खिलाफ उग्र जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनीता टम्टा पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बागेश्वर,मोहन सिंह कोरंगा विधानसभा अध्यक्ष कपकोट,
सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष,
गोकुल परिहार एन एस यू आई जिलाध्यक्ष,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव,गणेश कुमार जिला महासचिव,संस्कार खैर नगर अध्यक्ष सोशल मीडिया,नरेन्द्र कोरंगा उपप्रधान भनार,गोविन्द चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष,नागेंद्र मनवाल,प्रकाश वाचमी,दर्शन जोशी,आशीष कोहली,दिनेश कुमार,अज्जू निक्कू,राहुल,गौरव, अनिकेत,अंकित पाण्डेय आदि मौजूद थे।